3 अप्रैल, कराची (CRICKETNMORE)। कराची में खेले गए दूसरे टी20 में पाकिस्तान की टीम ने फिर से कमाल दिखाते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 82 रन से हरा दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 205 रन बनाए जिसके जबाव में वेस्टइंडीज की टीम केवल 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

पाकिस्तान के तरफ से बाबर आजम ने कमाल किया और केवल 58 गेंद पर 97 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान बाबर आजम ने टी- 20 इंटरनेशनल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बाबर आजम टी- 20 इंटरनेशनल में सबसे कम प्रतिशत डॉट बॉल खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम के नाम टी- 20 इंटरनेशनल में 27.68 प्रतिशत डॉट बॉल खेलने का रिकॉर्ड बना लिया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के दिग्गज मनीष पांडे के नाम है। मनीष पांडे के नाम टी- 20 इंटरनेशनल में 28.16 प्रतिशत डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड है।

Advertisement

वैसे आपको बता दें कि विराट कोहली के नाम टी- 20 इंटरनेशनल में 28.92 सबसे कम परसेंटेज डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार