3 अप्रैल, कराची (CRICKETNMORE)। कराची में खेले गए दूसरे टी20 में पाकिस्तान की टीम ने फिर से कमाल दिखाते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 82 रन से हरा दिया। स्कोरकार्ड
पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 205 रन बनाए जिसके जबाव में वेस्टइंडीज की टीम केवल 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
पाकिस्तान के तरफ से बाबर आजम ने कमाल किया और केवल 58 गेंद पर 97 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान बाबर आजम ने टी- 20 इंटरनेशनल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
बाबर आजम टी- 20 इंटरनेशनल में सबसे कम प्रतिशत डॉट बॉल खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम के नाम टी- 20 इंटरनेशनल में 27.68 प्रतिशत डॉट बॉल खेलने का रिकॉर्ड बना लिया है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के दिग्गज मनीष पांडे के नाम है। मनीष पांडे के नाम टी- 20 इंटरनेशनल में 28.16 प्रतिशत डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड है।
वैसे आपको बता दें कि विराट कोहली के नाम टी- 20 इंटरनेशनल में 28.92 सबसे कम परसेंटेज डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड है।