South Africa vs Pakistan ODI: साउथ अफ्रीका औऱ पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 17 दिसंबर को केपटाउन में होगा। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) इस सीरीज में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

आजम के पास इस सीरीज के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6000 वनडे रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। आजम ने अभी तक खेले गए 120 मैच की 117 पारियों में 56.95 की औसत से 5809 रन बनाए।

Advertisement

आजम अगर सीरीज के तीन मैच में 191 रन बना लेते हैं तो वनडे में 6000 रन का आंकड़ा छू लेंगे। फिलहाल वनडे में सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम दर्ज है, जिन्होंने 123 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

बता दें कि पाकिस्तान के लिए वनडे इंटरनेशनल में अभी तक दस खिलाड़ी ही 6000 रन के आंकड़े तक ही पहुंचे हैं। 

इसके अलावा अगर आजम एक भी शतक जड़ लेते हैं तो पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जडऩे के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ जाएंगे। वह फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 117 पारियों में 19 शतक लगाए हैं। फिलहाल पहले नंबर पर सईद अनवर हैं, जिनके नाम 244 पारी में 20 वनडे शतक दर्ज हैं। 

आजम के पास इस सीरीज में सबसे तेज 20 वनडे शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका होगा। कोहली ने 133 पारियों में 20 वनडे शतक पूरे किए थे। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस रऊफ, कामरान गुलाम, मोहम्मस हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम, तय्यब ताहिर और उस्मान खान (विकेटकीपर)। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार