Pakistan vs South Africa 1st ODI: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास मंगलवार (4 नवंबर)  को साउथ अफ्रीका के खिलाफ फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में पहले वनडे मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे  से शुरू होगा। 

Advertisement

बाबर ने अभी तक तीनों फॉर्मेट  को मिलाकर खेले गए 326 मैच की 367 पारियों  में 14959  रन बनाए हैं। अगर वह 41 रन बना लेते है तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन पूरे कर लेंगे।  बता  दें कि इस आंकड़े तक पाकिस्तान के चार खिलाड़ी ही पहुंच पाए हैं। इजमाम उल हक, यूनिस खान,मोहम्मद यूसुफ और जावेदा मियांदाद ने ही यह कारनामा  किया है। 

Advertisement

बाबर ने अभी तक इस फॉर्मेट  में 19 शतक लगाए हैं। अगर वह इस मैच में शतक जड़ लेते हैं  तो पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे  शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ जाएंगे। फिलहाल उनसे आगे इस लिस्ट में सिर्फ सईद अनवर हैं, जिन्के नाम 20 शतक दर्ज है।

बता दें  कि इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई तीन टी-20 मैच की  सीरीज में बाबर का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था। 3 पारियों में उन्होंने 79 रन बनाए, जिसमें  एक अर्धशतक शामिल है। 

गौरतलब है कि नए कप्तान शाहीन अफरीदी की अगुआई में पाकिस्तान की यह पहली वनडे सीरीज है। उन्हें मोहम्मद रिजवान को हटाकर टीम की  कमान सौंपी गई है। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सैम अयूब, फखर ज़मान, बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), हुसैन तलत, सलमान आगा, हसन नवाज़, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद नवाज़, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार