Pakistan vs Bangladesh 1st Test पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास बुधवार (21 अगस्त) के बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

14000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

बाबर अगर इस मैच में 228 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 14000 रन पूरे कर लेंगे। अभी तक पाकिस्तान के चार खिलाड़ी ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, जिसमें इंजमाम उल हक, यूनिस खान,मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद का नाम शुमार है। बाबर ने अभी तक तीनो फॉर्मेट को लेकर खेले गए 292 मैच की 324 पारियों में 13772 रन बनाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन

बाबर को टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने के लिए 102 रन की दरकार है। उन्होंने अभी तक 52 टेस्ट मैच की 94 पारियों में 45.85 की औसत से 3898 रन बनाए हैं। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पाकिस्तान के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

कोहली-गावस्कर जैसे दिग्गजों को पछाड़ने का मौका

Advertisement

बाबर ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 23 छक्के जड़े हैं। अगर इस मैच में वह चार छक्के जड़ लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली औऱ सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ देंगे। कोहली और गावस्कर के नाम टेस्ट में 26-26 छक्के दर्ज हैं। 

पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीमें इस प्रकार हैं

पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मुहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, और शाहीन शाह अफरीदी।

Advertisement

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल्लाह, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन। लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नजमुल हुसैन, नुरुल हसन, एबादोत हुसैन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद और खालिद अहमद

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार