South Africa vs Pakistan 2nd T20I: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार (13 दिसंबर) को सेंचुरियन होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। डरबन में हुए पहले मुकाबले में बाबर फ्लॉप रहे थे और 0 पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे। 

Advertisement

सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन

Advertisement

बाबर अगर इस मैच में 40 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।  बाबर ने अभी तक 127 मैच की 120 पारियों में 4192 रन बनाए हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है। रोहित के नाम 159 मैच की 151 पारियों में 4231 रन दर्ज हैं। 

11000 टी-20 रन

बाबर 11 रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाले पाकिस्तान के दूसरे औऱ दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने अभी तक 307 मैच की 296 पारियों में 10989 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए उनसे पहले यह मुकाम सिर्फ शोएब मलिक ने ही हासिल किया है।

उनके पास सबसे तेज 11000 टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने 314 पारियों में यह कारनामा किया था। 

Advertisement

14000 इंटरनेशनल रन

बाबर 2 रन बनाते इंटरनेशनल क्रिकेट में 14000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 302 मैच की 337 पारियों में 13998 रन बनाए हैं। उनसे पहले इंजमाम उल हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद ने ही ऐसा किया है।  

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल साउथ अफ्रीका 1-0 से आगै है। डरबन में खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम ने 11 रन से जीत हासिल की थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार