अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी ने शुरुआती झटके देकर पाकिस्तानी कप्तान के इस फैसले को गलत साबित कर दिया।

Advertisement

मुजीब ने अपने पहले ही ओवर से गेंद ऐसी घुमाई कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों के दिमाग घूम गए। हो रहा है। फखर ज़मान मैच के पहले ही ओवर में फारूकी को अपना विकेट दे गए और इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से उनकी टीम को काफी उम्मीदें थी लेकिन मैच के दूसरे ही ओवर में बाबर आजम भी आउट हो गए।

Advertisement

मुजीब उर रहमान की अंदर आती गेंद पर बाबर आजम पूरी तरह से गच्चा खा गए और गेंद सीधा उनके पैड्स पर जा लगी। इसके बाद अंपायर ने बिना देर किए उन्हें आउट दे दिया लेकिन बाबर ने अंपायर के इस फैसले को चुनौती देते हुए रिव्यू ले लिया लेकिन रिव्यू भी बाबर के काम ना आया क्योंकि गेंद सीधा स्टंप पर जाकर लग रही थी। ऐसे में उन्हें निराश होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।। बाबर ने 3 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए।

Also Read: Cricket History

बाबर आजम के शून्य पर आउट होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ताजा समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 28 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। इमाम उल हक 45 रन बनाकर खेल रहे हैं लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे हैं और ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान इस मैच में अफगानिस्तान के सामने कितना बड़ा लक्ष्य रख पाती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार