आईसीसी की ताजा जारी टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान व बेहतरीन बल्लेबाज बाबर आजम ने पहले स्थान पर मौजूद है। गौरतलब है कि बाबर अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड में लगातार 2 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है।

Advertisement

आपको बता दें कि पाकिस्तानी कप्तान पहली बार साल 2018 में 28 जनवरी को आईसीसी की टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे थे। बाबर आजम वर्तमान में न सिर्फ टी-20 बल्कि वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी पहले स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

बाबर के आते ही इंग्लैंड के धाकड़ टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज डेविड मलान खिसक के दूसरे स्थान पर आ गए है। वो पिछले साल नवंबर में टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज बने थे। बाबर आजम के अभी 834 प्वाइंट्स हैं  और वो डेविड मलान उनसे 36 प्वाइंट्स पीछे हैं।

टी-20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की बात करे तो टीम के कप्तान विराट कोहली और ओपनर केएल राहुल ही दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो टॉप-10 में शामिल हैं। कोहली 5वें तो वही केएल राहुल 8वें स्थान पर काबिज है।

गेंदबाजी की बात करे तो श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा टी-20 के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका के चाइनामैन तबरेज शम्सी को पीछे छोड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार