England vs Pakistan 1st Test: पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) बुधवार (19 अगस्त) से इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेकेनहम में पाकिस्तान के वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी चोट से उनके दाहिने हाथ का दर्द ठीक नहीं हो पाया है। इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी उन्हें इसी हाथ पर चोट लगी थी।

Advertisement

पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद ने कहा, "पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पहले टेस्ट में सलमान आगा कप्तान होंगे।"

फिलहाल बाबर सिर्फ़ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे, सरफ़राज़ ने बताया कि उनके दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में कोई फ्रैक्चर नहीं है।

सरफ़राज़ ने कहा, "मेडिकल टीम बाबर की जांच कर रही है। उनकी उंगली में काफी दर्द है। दूसरे टेस्ट में अभी कुछ दिन बाकी हैं। उम्मीद है कि तब तक वह ठीक हो जाएंगे।"

बाबर की गैरमौजूदगी पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि हाल में उन्होंने फॉर्म हासिल की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक जड़े थे। उस दौरे से पहले उन्हें पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी।

आगा ने पहले कभी पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं है। हालांकि टी-20 इंटरनेशनल टीम की कमान उन्हीं के हाथों मे है। वेस्टइंडीज दौरे पर आगा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, उनके बल्ले से तीन पारियों में सिर्फ 20 रन आए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं दूसरी ओर, शान मसूद अपनी उंगली की चोट (फ्रैक्चर) से पूरी तरह ठीक हो गए हैं। पिछले महीने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में जेडेन सील्स की गेंद उनके हाथ पर लगी थी। इसके बाद वह दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए और बेकनहम में हुए वॉर्म-अप मैच में भी हिस्सा नहीं लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार