West Indies vs Pakistan 2nd Test: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 2 अगस्त से त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन मंगलवार (4 अगस्त) को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन एक गलतफहमी ने उनकी बेहतरीन पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

पहली पारी में वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स (73 रन), कप्तान रोस्टन चेज़ (70 रन) और ब्रैंडन किंग (46 रन) की अहम पारियों की बदौलत 344 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इमाम-उल-हक 14 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि अज़ैन अवैस ने 55 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक ने तीसरे विकेट के लिए 183 रन जोड़कर पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

हालांकि यह शानदार साझेदारी पारी के 75वें ओवर की पांचवीं गेंद पर खत्म हो गई। जोमेल वारिकन की फुल लेंथ गेंद को बाबर ने ऑफ साइड में हल्के हाथों से खेला और तेजी से सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े। शुरुआत में अब्दुल्ला शफीक भी रन लेने के लिए आगे बढ़े, लेकिन थोड़ा सा आगे निकलते ही उन्होंने अचानक मना कर दिया।

आधी पीच तक पहुंच चुके बाबर आजन ने वापस अपनी क्रीज की ओर लौटने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ब्रैंडन किंग ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद उठाई और सीधा थ्रो स्टंप्स पर मार दिया। बाबर ने डाइव लगाकर क्रीज बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि उनका बल्ला लाइन से काफी पीछे था और उन्हें 88 रन पर रनआउट करार दिया गया।

VIDEO:

बाबर ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 147 गेंदों में 88 रन की शानदार पारी खेली। वह अपने टेस्ट करियर के 10वें शतक के बेहद करीब थे, लेकिन यह मौका उनके हाथ से निकल गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस रनआउट के साथ बाबर आजम का टेस्ट शतक का इंतजार भी और लंबा हो गया। उन्होंने आखिरी बार 26 दिसंबर 2022 को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रन की शतकीय पारी खेली थी। तब से अब तक उन्हें टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाए 1317 दिन हो चुके हैं और उनका सूखा अभी भी जारी है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार