Babar Azam in Shocked after getting out: न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (14 फरवरी) को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मैच में पाकिस्तान की हार का कारण उनके बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा।

Advertisement

इस अहम मैच में फैंस को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म से भी काफी उम्मीदें थी लेकिन वो भी इस मैच में फ्लॉप रहे और आउट होने के बाद तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वो आउट कैसे हो गए। इस महत्वपूर्ण मैच में वो 34 गेंदों पर केवल 29 रन ही बना पाए। ये अहम पल 12वें ओवर में आया जब न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ ने अपने पहले ही ओवर में उन्हें आउट कर दिया।

Advertisement

बाबर ने एक अच्छी लेंथ वाली गेंद को सीधे मैदान पर मारने की कोशिश की लेकिन उनका ये शॉट हवा में था और सीधा नाथन स्मिथ के हाथों में चला गया। स्मिथ ने अच्छे रिफ्लेक्स दिखाते हुए इस कैच को लपक लिया और बाबर आज़म की सिट्टी पिट्टी गुल कर दी। बाबर को कुछ सेकेंड के लिए यकीन ही नहीं हुआ कि वो आउट हो गए हैं और उन्होंने क्रीज़ में ही अपना बैट फेंक दिया। उनका चेहरा सारी कहानी बयां करने के लिए काफी था।

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 49.3 ओवर में 242 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फखर जमान (10), बाबर आजम (29) औऱ सऊद शकील (8) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान औऱ सलमान आगा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। रिजवान ने 76 गेंदों में 46 रन औऱ सलमान आगा ने 65 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा तैय्यब ताहिरस ने 33 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 45.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। कीवी टीम के लिए 58 गेंदों में 57 रन और 64 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 74 गेंदों में 48 रन और केन विलियमसन ने 49 गेंदों में 34 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार