पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) बतौर एशियाई बल्लेबाज टी-20 मे सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। आजम ने गुरुवार (30 सितंबर) को पाकिस्तान के नेशनल टी-20 कप में सेंट्रल पंजाब के लिए खेलते हुए नॉर्दर्न के खिलाफ शानदार शतक जड़कर यह कीर्तिमान अपने नाम किया। 

Advertisement

27 साल आजम ने 63 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रनों की पारी खेली। यह टी-20 में उनका छठा शतक है। इसके साथ ही वह अहमद शहजाद और कामरान अकमल को पछाड़कर पाकिस्तान के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। शहजाद और अकमल ने 5-5 टी-20 शतक जड़े हैं। 

Advertisement

बतौर एशियाई बल्लेबाज टी-20 में सबसे ज्यादा शतक के मामले में वह भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने टी-20 में छह शतक जड़े हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम इस फॉर्मेट में पांच शतक दर्ज हैं। 

आजम टी-20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। आजम ने अब तक खेली गई 185 पारियों में 6984 रन बनाए हैं। जिसमें 6 शतक औऱ 58 अर्धशतक शामिल हैं। अगले मैच में 16 रन बनाते ही वह सबसे तेज 7000 टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

आजम की इस पारी की बदौलत पंजाब ने नॉर्दर्न को 6 विकेट से मात दी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार