पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के 12वें मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने बाबर आज़म की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी को 6 विकेट से हरा दिया। पेशावर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 156 रन बनाए और जब इस्लामाबाद के बल्लेबाज चेज़ के लिए उतरते हैं तो वो 14.5 ओवर में ही ये रन चेज़ कर देते हैं।

Advertisement

इस्लामाबाद की इस जीत के सूत्रधार रहे इस्लामाबाद के स्टार तेज़ गेंदबाज हसन अली जिन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। हालांकि, अपनी बॉलिंग के अलावा हसन अली एक और वजह से सुर्खियों में रहे और उनका एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो हसन अली जब पेशावर के कप्तान बाबर आज़म को बॉलिंग कर रहे होते हैं तो बाबर लॉन्ग ऑन की तरफ एक शॉट लगाते हैं और शॉट लगाने के बाद वो रन लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं। हालांकि, इस दौरान हसन अली बाबर आजम के रास्ते में आ रहे होते हैं और तभी बाबर अपना बैट उठाकर उन्हें मारने का इशार करते हैं जिसे देखकर हसन अली पीठ दिखाकर भागने लगते हैं।

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पेशावर के कप्तान बाबर आज़म ने अपनी टीम के लिए 75 रनों की शानदार पारी खेली और ये उनकी पारी की बदौलत ही पेशावर की टीम 156 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि, उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और नतीजा ये रहा कि ये रन उनकी टीम के लिए नाकाफी साबित हुए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार