पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत हो चुकी है और टूर्नामेंट की शुरुआत होते ही बाबर आजम भी सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पाकिस्तान के क्रिकेट स्टार बाबर आज़म को सुर्खियों में ला दिया है। इस वीडियो में पेशावर ज़ल्मी के कप्तान बाबर आज़म को एक कैच छोड़ते हुए दिखाया गया है और यही उनकी ट्रोलिंग का कारण भी बन रहा है।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 सीज़न से पहले एक विज्ञापन शूट के दौरान का है। ये क्लिप अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से शेयर की जा रही है, जिस पर क्रिकेट फैंस के मजेदार रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कई फैंस इस पल को लेकर मीम्स और मज़ेदार कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं। इस वीडियो में कथित तौर पर बाबर को पेशावर ज़ल्मी के एक प्रमोशनल शूट के हिस्से के तौर पर कैच पकड़ने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है।
ऑनलाइन वायरल हो रही इस छोटी सी क्लिप में गेंद उनके हाथों से फिसल जाती है, जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस ने तुरंत ही इस पल को सोशल मीडिया कंटेंट में बदल दिया। कुछ फैंस ने बाबर के मज़े लेते हुए उन्हें पाकिस्तान का धुरंधर तक कह दिया। वहीं, कुछ समर्थकों ने इस स्टार बल्लेबाज़ का बचाव किया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि लगातार ट्रोलिंग के बावजूद, बाबर आज़म पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक बने हुए हैं। चल रहे PSL सीज़न के लिए भी वो पेशावर ज़ल्मी के लिए एक अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। बाबर का इंटरनेशनल क्रिकेट में फॉर्म बेशक इस समय खराब चल रहा है लेकिन उनकी फ्रेंचाईजी उनसे उम्मीद कर रही है कि वो इस टूर्नामेंट में अपना फॉर्म और आत्मविश्वास पा लेंगे और उनकी टीम को मैच जिताने में योगदान देंगे।