पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ट्रोल हो रहे हैं। बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की उस फोटो में उन्होंने ऐसा कैप्शन दिया जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को यादकर फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया। बाबर आजम ने नीले आसमान के नीचे धूप का चश्मा पहने एक तस्वीर पोस्ट की थी।

Advertisement

बाबर आजम ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'ब्लू SKY के नीचे आराम कर रहा हूं।' हालांकि, उन्हें इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है। फैंस ने ब्लू SKY से उन्हें सूर्यकुमार यादव की याद दिला दी। दरअसल, सूर्यकुमार यादव को SKY के नाम से भी जाना जाता है। और मौजूदा समय में टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में बाबर आजम सूर्यकुमार यादव के नीचे ही हैं। 

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'SKY पहले से ही ऊपर है भाई…। रैंकिंग में… ..।' वहीं बाबर आजम के इस कैप्शन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कुछ फैंस ने बल्लेबाजों की रैंकिंग सूची और आंकड़ों को मजाकिया पोस्ट के साथ टैग किया है। कुछ यूजर्स ने बाबर आजम को सही बताते हुए उनके इस एक्शन के बाद सूर्यकुमार यादव की तारीफों के पुल बांध दिए।

बता दें कि मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 859 रेटिंग के साथ रैकिंग में नंबर 1 पर हैं। नंबर 2 पर 836 अंकों के साथ पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम आता है वहीं बाबर आजम नंबर 3 पर हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार