इंदौर, 11 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब गेंदबाज संदीप शर्मा का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शीर्ष स्तर के बल्लेबाजों के खिलाफ सफलता के लिए वह नई गेंद को स्विंग कराने की अपना क्षमता पर भरोसा करते हैं। संदीप ने 2013 से आईपीएल में खेलना शुरू किया है और अब तक उन्होंने सिर्फ स्लाग ओवर में कुल 32 विकेट लिए हैं। वह भुवनेश्वर कुमार के बाद स्लॉग ओवर (पहले छह ओवरों) में विकेट लेने वाले बेहतरीन गेंदबाज हैं। संदीप ने अब तक 45 आईपीएल मैचों में 57 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

औसत के मामले में 50 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं। संदीप का औसत 21.89 है जबकि उनसे बेहतर औसत सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन (86 विकेट, 19.46) और मुम्बई इंडियंस के लसिथ मलिंगा (145 विकेट, 17.80) का है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि पंजाब ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक खेले गए अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ सोमवार रात को संदीप ने पंजाब के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की थी और तीसरे ही चौथे ओवर में उन्होंने विष्णु विनोद को आउट कर पवेलियन भेजा था। 

संदीप ने कहा कि बेंगलोर टीम के खिलाफ मिली आठ विकेट की जीत के बाद उन्होंने अपनी योजनाओं पर बने रहने के बारे में सोचा है।

Advertisement

'आईपीटीएल डॉट कॉम' को दिए एक बयान में संदीप ने कहा, "इस सफलता के लिए मैं नई गेंद को स्विंग की अपनी क्षमता को श्रेय दूंगा। मैंने अपनी गेंदबाजी के दौरान फील्ड प्लेसमेंट को लेकर वीरेंद्र सहवाग से चर्चा भी की और उनके साथ काम भी किया। उन्होंने मुझे बताया कि यह सब नई गेंद से होना चाहिए। घेरे के बाहर केवल दो फील्डर ही मौजूद रह सकते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने के बारे में सहवाग ने सारी चीजें समझाई। मैं इस पर काम कर रहा हूं और अब तक सब सही चल रहा है।" 

संदीप ने कहा कि अपनी योजनाओं के बारे में उन्होंने टीम बैठक में चर्चा भी की है। अधिकतर बल्लेबाजों को स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ रन बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ता है और इस कारण सहवाग ने संदीप को अपनी गेंदबाजी पर बने रहने का सुझाव दिया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार