T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारत छोड़ने का इंतजार समाप्त हो रहा है। वेस्टइंडीज आईसीसी द्वारा व्यवस्थित स्पेशल चार्टर प्लेन से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत से रवाना होगी।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो बार की चैंपियन इंग्लैंड शनिवार शाम को मुंबई से रवाना होगी, जबकि 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका के साथ, कोलकाता से एक अलग चार्टर फ्लाइट से रवाना होगी।

Advertisement

1 मार्च को भारत के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज को स्वेदश लौटना था, लेकिन ईरान पर यूएसए और इजराइल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट क्षेत्र में हवाई यात्रा पर पाबंदियों के कारण टीम की यात्रा में एक सप्ताह की देरी हुई।

दक्षिण अफ्रीका 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था। यह मैच भी कोलकाता में हुआ था। दक्षिण अफ्रीकी टीम भी कोलकाता में फंसी हुई है। इंग्लैंड टीम 5 मार्च को मुंबई में भारत के खिलाफ हुए दूसरे सेमीफाइनल में हार के बाद मुंबई में फंसी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, "इंग्लैंड सीधे लंदन के लिए फ्लाइट लेगा। वेस्टइंडीज टीम, साउथ अफ्रीका के साथ, पहले जोहान्सबर्ग और फिर एंटीगुआ जाएगी। दोनों टीमें अभी भी अपनी रवानगी के वास्तविक समय की पुष्टि का इंतजार कर रही हैं। माना जा रहा है कि टीमें यह रविवार को रवाना हो सकती हैं।"

दक्षिण अफ्रीका 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था। यह मैच भी कोलकाता में हुआ था। दक्षिण अफ्रीकी टीम भी कोलकाता में फंसी हुई है। इंग्लैंड टीम 5 मार्च को मुंबई में भारत के खिलाफ हुए दूसरे सेमीफाइनल में हार के बाद मुंबई में फंसी हुई है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भी इसी वजह से नई दिल्ली में फंसी हुई थी, लेकिन आईसीसी ने उनके लिए अदीस अबाबा होते हुए हरारे वापस जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। जिम्बाब्वे गुरुवार को हरारे के लिए रवाना हुई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार