IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 08 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपका बताते हैं उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम जो कि टूर्नामेंट में फाइनल में भारतीय स्क्वाड को एक बार फिर चैंपियन बना सकते हैं।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav): इस लिस्ट में हमने सबसे पहला नाम टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव का रखा है। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर SKY मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 8 मैचों में 34.57 की औसत और 137.50 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि T20I में SKY की फेवरेट विरोधी टीम न्यूजीलैंड है, जिनके सामने वो 13 मैचों में 58.44 की औसत से 526 रन ठोक चुके हैं। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में शामिल हैं।  

Advertisement

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 32 साल के हार्दिक अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों से ही मैच पलटने का दम रखते हैं। गौर करें कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 8 मैचों में 199 रन बना चुके हैं, वहीं उन्होंने इतने ही मैचों में 8 विकेट भी झटके हैं। हार्दिक के नाम कुल 137 T20I मैचों में 2270 रन और 113 विकेट दर्ज हैं।

ईशान किशन (Ishan Kishan): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी भारतीय विकेटकीपर बैटर ईशान किशन हैं। 27 साल के ईशान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। वो टूर्नामेंट में 8 मैचों में 32.87 की औसत और 189.20 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 263 रन ठोक चुके हैं। खास बात ये है कि पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब ईशान ने महज़ 43 गेंदों पर 6 चौके और 10 छक्के ठोककर 103 रन बनाए थे।

उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में चार मैच खेले थे और 53.75 की औसत से 215 रन बनाए थे। ऐसे में कोई शक नहीं है कि वो फाइनल मैच में भी टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार