कोलकाता, 28 अप्रैल (CRICKETNMORE)| कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने कहा है कि आईपीएल के 12वें संस्करण में कुछ गलत फैसले टीम को महंगे पड़ रहे हैं।अच्छी शुरुआत के बाद पटरी से उतरी कोलकाता रविवार को अपने घर ईडन गार्डन्स मैदान पर बेहतरीन फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।

Advertisement

मुंबई इस मैच में प्लेऑफ में जगह पक्की करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी तो दूसरी तरफ नाइट राइर्डस के सामने खुद को इस दौड़ में शामिल करने की चुनौती होगी। 

Advertisement

इस सीजन के 10 मैचों में अबतक 406 रन बना चुके रसेल ने कहा, "हम गलत फैसले ले रहे हैं। अगर हम उन्हें आगे भी दोहराते रहें तो हम हमेशा हारते रहेंगे और हम यही कर रहे हैं। मैं कुछ ऐसे मैचों के बारे में बता सकता हूं, जिसमें हमें केवल सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करने की जरूरत थी, गेंदबाज मैच को नियंत्रित कर सकते थे, इससे बड़ा फर्क आता।" 

कोलकाता इस समय 11 मैचों में आठ अंकों की मदद से अंकातालिका में छठे नंबर पर है। 

कोलकाता को सबसे खराब फील्डिंग वाली टीम बताते हुए रसेल ने कहा है कि बल्लेबाजी टीम समस्या नहीं है। 

उन्होंने कहा, "वास्तव में बल्लेबाजी संघर्ष नहीं कर रही है। हमने कुछ ऐसे स्कोर बनाए थे, जिसका हमें बचाव करना चाहिए था। अब हम सबसे खराब फील्डिंग टीम हो रहे हैं।" 

Advertisement

रसेल ने इससे पहले चार नंबर पर बल्लेबाजी करने की इच्छा जताई थी। 

उन्होंने कहा, "मेरी कोच के साथ बातचीत हुई है। जब भी टीम को मेरी जरूरत होती है, तो वह मेरा समर्थन करते हैं। वे मुझे अब एक फ्लोटर के रूप में देख रहे हैं। अगर मुझे नंबर तीन या चार पर बल्लेबाजी करने की जरूरत है तो यह मेरा काम होगा।"  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार