इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी के आगामी सीजन में खेलने को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है। हालांकि, ये सवाल अभी भी बना हुआ है कि क्या धोनी इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैचों में खेलेंगे या नहीं? हालांकि, सीएसके एक सीनियर फ्रैंचाइज़ी सोर्स ने ये कन्फर्म कर दिया है कि वो इस सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

सीएसके के एक सीनियर सोर्स ने नाम न बताने की शर्त पर PTI को बताया, "हम कन्फर्म कर सकते हैं कि वो चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने सीज़न के लिए अपनी उपलब्धता कन्फर्म कर दी है। वो सभी मैच खेलेंगे या नहीं, ये हम अभी नहीं कह सकते लेकिन वो इस सीजन में खेलते हुए जरूर नजर आएंगे।"

Advertisement

आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के कारण, पिछले दो एडिशन में बैटर के तौर पर धोनी की ज़्यादा ज़रूरत नहीं पड़ी है। उनका रोल ज़्यादातर सिचुएशन पर निर्भर रहा है, जो अक्सर आखिरी में कैमियो तक ही सीमित रहा है। ऐसे में वो इस सीजन में किस नंबर पर और कितनी बल्लेबाजी करते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा क्योंकि सीएसके में संजू सैमसन की भी एंट्री हो चुकी है ऐसे में धोनी के रोल को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं।

आगामी सीज़न में, सीएसके के लाइन-अप में तीन विकेटकीपर बैट्समैन हैं। ऐसे में जिन मैचों में धोनी नहीं खेलेंगे, उनमें सैमसन का विकेटकीपर बनना तय है। टीम में 14.20 करोड़ के नए खिलाड़ी कार्तिक शर्मा के अलावा उर्विल पटेल भी हैं, जो शिवम दुबे के साथ फिनिशर के तौर पर देखे जा सकते हैं। पिछले कुछ सालों में धोनी अपने घुटने और पीठ की दिक्कतों से जूझ रहे हैं ऐसे में वो शायद सभी मैच नहीं खेलेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये पक्का है कि धोनी चेन्नई में सीएसके के ज़्यादातर घरेलू मैच खेलेंगे और शायद सीएसके फैंस को धोनी आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में वो चाहेंगे कि ना सिर्फ धोनी के बल्ले से रनों की आतिशबाजी देखने को मिले बल्कि चेन्नई की टीम अपनी छठी आईपीएल ट्रॉफी भी जीते जो वो पिछले कुछ सालों में नहीं जीत सकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार