इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान बिग बैश लीग में खेलते दिखाई देंगे। आने वाले दिनों में इस बात की घोषणा हो सकती है। डेलीमेल   की एक  रिपोर्ट के अनुसार , बेयरस्टो मेलबर्न स्टार्स और डेविड मलान होबार्ट हरीकैंस की टीम से जुड़ सकते हैं।

इन दोनों के अलावा जेसन रॉय पर्थ स्कोचर्स पर्थ स्कॉचर्स के तरफ से खेलते नजर आ  सकते है।  जोए डेनले की भी  संभावना मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलने की है।

रिपोर्ट की मानें तो टॉम बेंटन और लियाम लिविंगस्टोन एक बार फिर लीग में खेलते हुए दिख सकते हैं। ये दोनों 2019-20 के दौरान बिग बैश लीग  में खेल चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बेन स्टोक्स और जोस बटलर पर भी टीमों की नजरें हैं लेकिन यह दोनों 2021 की शुरुआत में श्रीलंका और भारत के साथ होने वाले दौरे के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार