सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला। पारी के 30वें ओवर में स्ट्राइक पर थे बेन स्टोक्स और कैमरून ग्रीन की पहली ही गेंद स्टंप पर जाकर लगी। अंपायर ने स्टोक्स को आउट करार दिया लेकिन फिर भी वह आउट नहीं हुए। 

Advertisement

दरअसल हुआ ये कि ग्रीन ने ओवर की पहली ही गेंद स्टोक्स के खिलाफ एलबीडबल्यू की अपील की और अंपायर पॉल राइफल ने उन्हें आउट करार दिया। स्टोक्स ने तुरंत डीआरएस (DRS) की मांग की, रिप्ले में साफ हुआ की गेंद पैड से बहुत दूर थी और ऑफ स्टंप पर जाकर लगी, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी। जिसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। रिप्ले देखकर ग्रीन ने अपने सिर पकड़ लिया, वहीं स्टोक्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

Advertisement

बता दें कि रिप्ले के दौरान डेविड वॉर्नर स्टंप पर उंगली मारते हुए दिखे लेकिन फिर भी गिल्लियां नहीं गिरी।

जब स्टोक्स के खिलाफ यह अपील हुई उस समय वह 16 रन के निजी स्कोर पर थे। इसके बाद उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक है। स्टोक्स ने 91 गेंदों में नौ चौकों औऱ एक छक्के की मदद से 66 रनों की पारी खेली।

बता दें कि तीसरे दिन इंग्लैंड की शुरूआत काफी खराब रही औऱ टॉप 4 बल्लेबाज सिर्फ 36 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। इसके बाद स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार