25 जनवरी।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्रतिबंध हटाए जाने की घोषणा के बाद हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर उतरते हुए देखा जाएगा।

Advertisement

बीसीसीआई ने कहा कि हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा, वहीं राहुल इंडिया-ए टीम के साथ जुड़ेंगे। 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बीसीसीआई ने फिल्मकार करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद हार्दिक और राहुल पर लगाए गए प्रतिबंधित को हटाने जाने के फैसले की घोषणा की। 

अब हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो 25 जनवरी यनि आज न्यूजीलैंड के लिए फ्लाइट हार्दिक पांड्या पकड़ने वाले हैं।

खबरों की माने तो चौथे वनडे में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं। ऐसे में विजय शंकर को चौथे वनडे में बाहर बैठाया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार