Bangladesh vs New Zealand 3rd ODI Prediction: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था जहां बांग्लादेश की टीम ने 35.3 ओवर में 199 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। यहां से जो भी टीम तीसरा मुकाबला जीतेगी, वो सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लेगी।
BAN vs NZ 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
समय - 10:30 AM IST
वेन्यू - जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव
Zahur Ahmed Chowdhury Stadium, Chattogram, Pitch Report
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां ODI क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 226 रन रहा है। गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक 31 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 20 रन चेज़ और 11 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं।
BAN vs NZ ODI Head To Head Record
कुल - 48
बांग्लादेश - 12
न्यूजीलैंड - 35
बेनतीजा - 01
BAN vs NZ ODI: Where to Watch?
इस सीरीज में होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Jio Hotstar App पर देख सकते हैं।
BAN vs NZ 3rd ODI: Player to Watch Out For
बांग्लादेश की टीम से नाजमुल हुसैन शान्तो, तंजीद हसन और नाहिद राणा स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो निक केली, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।
Bangladesh vs New Zealand Probable Playing XI
Bangladesh Probable Playing XI: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, नाजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद/तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम/मुस्तफिजुर रहमान।
New Zealand Probable Playing XI: हेनरी निकोल्स, निक केली, विल यंग, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), मुहम्मद अब्बास, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जेडेन लेनोक्स, विलियम ओ'रूर्के।
Bangladesh vs New Zealand Today's 3rd ODI Prediction
न्यूजीलैंड की टीम मौजूदा वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
BAN vs NZ 3rd ODI Prediction, BAN vs NZ Pitch Report, BAN vs NZ Predicted XIs, Today's Match BAN vs NZ, BAN vs NZ Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Bangladesh vs New Zealand
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।