Bangladesh vs New Zealand 3rd ODI Prediction: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था जहां बांग्लादेश की टीम ने 35.3 ओवर में 199 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। यहां से जो भी टीम तीसरा मुकाबला जीतेगी, वो सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लेगी।

Advertisement

BAN vs NZ 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
समय - 10:30 AM IST
वेन्यू - जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव

Zahur Ahmed Chowdhury Stadium, Chattogram, Pitch Report

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां ODI क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 226 रन रहा है। गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक 31 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 20 रन चेज़ और 11 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं।

Advertisement

BAN vs NZ ODI Head To Head Record

कुल - 48
बांग्लादेश - 12
न्यूजीलैंड - 35
बेनतीजा - 01

BAN vs NZ ODI: Where to Watch?

Advertisement

इस सीरीज में होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Jio Hotstar App पर देख सकते हैं।

BAN vs NZ 3rd ODI: Player to Watch Out For

बांग्लादेश की टीम से नाजमुल हुसैन शान्तो, तंजीद हसन और नाहिद राणा स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो निक केली, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।

Advertisement

Bangladesh vs New Zealand Probable Playing XI

Bangladesh Probable Playing XI: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, नाजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद/तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम/मुस्तफिजुर रहमान।

New Zealand Probable Playing XI: ​हेनरी निकोल्स, निक केली, विल यंग, ​टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), मुहम्मद अब्बास, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जेडेन लेनोक्स, विलियम ओ'रूर्के।

Advertisement

Bangladesh vs New Zealand Today's 3rd ODI Prediction

न्यूजीलैंड की टीम मौजूदा वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

BAN vs NZ 3rd ODI Prediction, BAN vs NZ Pitch Report, BAN vs NZ Predicted XIs, Today's Match BAN vs NZ, BAN vs NZ Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Bangladesh vs New Zealand

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार