Bangladesh vs Pakistan 1st Test Prediction: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 08 मई को शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2024 में खेला गया था जिसे रावलपिंडी के मैदान पर बांग्लादेश ने अपनी दूसरी इनिंग में 185 रनों का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान से 6 विकेट से जीता। इस मुकाबले में लिटन दास प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे जिन्होंने अपनी पहली इनिंग में 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी।
BAN vs PAK 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 08 अप्रैल 2026
समय - 09:30 AM IST
वेन्यू - शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका
Shere Bangla National Stadium, Dhaka Pitch Report
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टेस्ट क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 325 रन रहा है। इस मैदान पर अब तक 29 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 14 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते, वहीं 12 पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीमों ने अपने नाम किए।
बात करें यहां खेले गए आखिरी टेस्ट मुकाबले की तो वो साल 2025 में खेला गया था जिसे बांग्लादेश ने 509 रन डिफेंड करके आयरलैंड से 217 रनों से जीता। इस मुकाबले में कुल 1,329 रन बने और 34 विकेट गिरे।
BAN vs PAK Test Head To Head Record
कुल - 15
बांग्लादेश - 02
पाकिस्तान - 12
ड्रा - 01
BAN vs PAK Test: Where to Watch?
इस सीरीज में होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस FanCode ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।
BAN vs PAK 1st Test: Player to Watch Out For
बांग्लादेश की टीम से नाजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम और लिटन दास स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तानी टीम की तो शान मसूद, बाबर आज़म और नोमान अली अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।
Bangladesh vs Pakistan Probable Playing XI
Bangladesh Probable Playing XI: तंजीद हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा।
Pakistan Probable Playing XI: शान मसूद (कप्तान), इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला फजल, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, सऊद शकील, नोमान अली, शाहीन अफरीदी, साजिद खान, खुर्रम शहजाद।
Bangladesh vs Pakistan Today's 1st Test Prediction
इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
BAN vs PAK 1st Test Prediction, BAN vs PAK Pitch Report, BAN vs PAK Predicted XIs, Today's Match BAN vs PAK, BAN vs PAK Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Bangladesh vs Pakistan
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।