टी20 वर्ल्ड कप का 28वां मुकाबला बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

BAN vs ZIM: Match Preview

बांग्लादेश को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका ने 104 रनों से धूल चटाई थी। ग्रुप 2 में बांग्लादेश की टीम एक जीत और एक हार के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। टूर्नामेंट में बल्लेबाज़ों ने निराश किया है। स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अब तक दो मैचों में महज़ 8 रन ही बनाए हैं। टीम के टॉप स्कोरर लिटन दास हैं जिन्होंने दो मैचों में 43 रन बनाए हैं। बल्लेबाज़ी टीम की परेशानी बनी हुई है।

बांग्लादेश के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा है। तस्कीन अहमद टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं जिन्होंने दो मैचों में पांच विकेट चटकाए हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें 10.14 की इकोनॉमी से मार पड़ी है। तस्कीन के अलावा मोसाद्देक हुसैन, अफिफ हुसैन और महेदी हसन मिराज ने भी 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं।

जिम्बाब्वे पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है। सिकंदर रजा ने बैट और बॉल दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया है। रजा ने 5 मैचों ने 145 रन बनाए हैं। वहीं वेस्ले मधेवेरे ने 101 रन जोड़े हैं। क्रेग एर्विन ने 4 मैचों में 88 रन जड़े हैं। बल्लेबाज़ों ने मिला-जुला प्रदर्शन किया है।

सिकंदर रजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। रजा ने टूर्नामेंट में अब तक 8 विकेट अपने नाम किए हैं। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 3 विकेट झटके थे। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 7 विकेट चटकाए हैं। तेंडई चतारा और रिचर्ड नगारवा ने 4-4 विकेट झटके हैं। सभी गेंदबाज़ों ने सफलता हासिल की है।

BAN vs ZIM: Match Details

दिन - रविवार, अक्टूबर 30, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार सुबह 08:30 बजे
वेन्यू - ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड

BAN vs ZIM: Match Prediction

जिम्बाब्वे की टीम इंग्लैंड को हराकर बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है, वहीं बांग्लादेश ने भी अपने पिछले मैच में नीदरलैंड्स को हराया था। यह मैच कांटेदार हो सकता है, लेकिन दोनों ही टीमों की फॉर्म को देखते हुए जिम्बाब्वे मैच में फेवरेट रहेगी। 

BAN vs ZIM Head-to-Head

कुल - 19
बांग्लादेश - 12
जिम्बाब्वे - 07

BAN vs ZIM: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

BAN vs ZIM Team News

कोई भी नया अपडेट टीमों की तरफ से जारी नहीं किया गया है।

BAN vs ZIM Probable Playing XI

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान

जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), मिल्टन शुम्बा, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

BAN vs ZIM Fantasy XI

विकेटकीपर: रेजिस चकब्वा
बल्ला: अफिफ हुसैन, लिटन दास, क्रेग एर्विन
सभी: शाकिब अल हसन, सिकंदर रजा, वेस्ली मधेवेरे
बाउल: तस्कीन अहमद, ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजरबानी, हसन महमूद

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार