21 अप्रैल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आज यहां अपने घरेलू मैदान एम.चिन्नास्वामी में होने वाले आईपीएल मैच में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को कड़ी चुनौती देने के लिए मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

बेंगलोर को लीग के 12वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई से सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। चेन्नई ने बेंगलोर को मात्र 70 रन पर ही ढेर कर दिया था और फिर तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

Advertisement

किस टीम का पलड़ा भारी है 

दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 24 मैच खेले गए हैं जिसमें 7 मैच आरसीबी तो वहीं 16 मैच में सीएसके को जीत मिली है।

बैंगलोर में

बैंगलोर में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच हुए हैं जिसमें 3 मैच में आरसीबी और 4 मैच में सीएसके को जीत मिली है।  

Advertisement

किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन और चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

RCB के लिए सर्वाधिक रन: 752 (विराट कोहली)

CSK के लिए सर्वाधिक रन: 669 (सुरेश रैना)

Advertisement

RCB के लिए सर्वाधिक विकेट: 9 (युजवेंद्र चहल)

CSK के लिए सर्वाधिक विकेट: 11 (ड्वेन ब्रावो)

लाइव मैच 
मैच का लाइव टेलीकास्ट रात 8 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा तो वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर देखा जा सकेगा।

Advertisement

आरसीबी संभावित प्लेइंग XI

विराट कोहली, पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स / हेनरिक क्लासेन, मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस, अक्षदीप नाथ / शिवम दूबे, पवन नेगी, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित इलेवन

Advertisement

शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी / सैम बिलिंग्स, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो / शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर

भविष्यवाणी
आरसीबी के लिए हर मैच करो - या मरो स्थिती लिए हुए हैं। ऐसे में आज भी आरसीबी चाहेगी  सीएसके को हराने के लिए। बैंगलोर में दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं जिसमें 4 दफा ऐसी टीम को जीत मिली है जिसने पहले बल्लेबाजी की और 3 मौके पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। सीएसके के खिलाफ पिछली 7 मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज भी सीएसके की टीम का पलड़ा भारी है।

आरसीबी  48 फीसदी
सीएसके 52 फीसदी

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार