बांग्लादेश ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश को अपना पहला मुकाबला पहले राउंड में ग्रुप बी में 18 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है। इसके अलावा स्कॉटलैंड औऱ पापुआ न्यू गिनी भी इस ग्रुप बी का हिस्सा हैं। 

Advertisement

सिलेक्टर्स ने चौंकाते हुए अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा है। वह इस अप्रैल में आखिरी बार बांग्लादेश के लिए खेले थे। 

Advertisement

बता दें कि अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज तमीम इकबाल टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। 

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम

महमूदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, नूरुल हसन, महेदी हसन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शमीम हुसैन

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

रिजर्व: रुबेल हुसैन, अमीनुल इस्लाम बिप्लब

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार