Bangladesh vs Ireland, 2nd Test Day 1 Highlights:  मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) और मोमिनुल हक (Mominul Haque) की पारी के दम पर बांग्लादेश ने ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले जा  रहा दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट  के नुकसान पर 292 रन बना लिए हैं। मुशफिकुर और लिटान दास नाबाद रहे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम के  3 विकेट 95 रन के कुल स्कोर तक किर गए। महमूदुल हसन जॉय(34 रन) और शादमान इस्लाम (35 रन) को शुरूआत मिली लेकिन उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके। वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (8) सस्ते मे आउट हो गए। 

इसके बाद मोमिनुल हक और मुशफिकुर ने चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की। मोमिनुल ने 128 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। 

अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रहीम 187 गेंदों में 99 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि वह बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में इतने मुकाबले खेले हैं। वहीं लिटन ने 86 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए। दोनों के बीच अभी तक पांचवें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

आयरलैंड के लिए पहले दिन सभी 4 विकेट एंडी मैकब्राइन के खाते में गए। 

Advertisement

टीमें:

आयरलैंड (प्लेइंग XI): एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, कैड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), एंडी मैकब्राइन, स्टीफन डोहेनी, जॉर्डन नील, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, हसन मुराद, खालिद अहमद

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार