Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test: धनंजय डी सिल्वा औऱ कामिंदु मेंडिस की बेहतरीन बल्लेबाजी और विश्वा फर्नांडो की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहल टेस्ट में मेजबान बांग्लादेश को बड़ी हार की कगार पर धकेल दिया है। 511 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक (7) और ताइजुल इस्लाम (6) खेल खत्म होने पर नाबाद पवेलियन लौटे। 

 
Advertisement

दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और 13 ओवर के खिल में जाकिर हसन (19 रन) के अलावा कोई और खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तर नहीं पहुंच सका। श्रीलंका के लिए विश्वा फर्नांडो ने 3 विकेट, कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

तीसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 119 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और विश्वा फर्नांडो (4) 126 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए।  पहली पारी के हीरो रहे कप्तान धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस ने एक बार फिर पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की। दोनों खिलाड़ियों ने दोनों पारियों में शानदार शतक जड़े। 

डी सिल्वा ने 179 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। वहीं अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे मेंडिस ने 237 गेंदों में 164 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 6 छक्के जड़े। मेंडिस टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी बने, जिसने नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शतक जड़ा है। इन दोनों की पारियों के दम पर श्रीलंका ने दूसरी पारी में 418 रन बनाए और पहली पारी में मिली 92 रनों की बढ़त के चलते बांग्लादेश को 511 रन का लक्ष्य दिया। 

Also Read: Live Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने पहली पारी में धनंजय और कामिन्दु के शतकों के दम पर 280 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बांग्लादेश 188 रनों पर ही ढेर हो गई थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार