शाकिब अल हसन विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं। तीनों प्रारूपों में उनके रिकॉर्ड देखकर कोई भी फैन उनका दीवाना हो जाए। अगर बांग्लादेशी टीम ने पिछले कुछ सालों में कुछ उपलब्धियां हासिल की हैं तो इसमें शाकिब अल हसन ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। शाकिब हाल के दिनों में मैदान पर अपने खराब व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे हैं।

Advertisement

35 वर्षीय शाकिब को कई मौकों पर अपना आपा खोते हुए देखा गया, फिर चाहे वो अंपायरों के साथ बहस करते हुए, स्टंप्स को लात मारना हो या फिर अपने ही साथियों को लताड़ना हो। शाकिब किसी भी मामले में पीछे नहीं देखे गए। ये क्रिकेटर जहां सभी गलत कारणों से चर्चा में रहा है, वहीं शाकिब मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करके भी लाइमलाइट में रहे।

Advertisement

टेस्ट और टी 20 में वेस्टइंडीज के अपने पिछले दौरे पर शाकिब बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इसके अलावा भी उन्होंने बांग्लादेश के लिए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन हाल ही में, वो किसी और कारण से चर्चा का विषय बने हुए हैं। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक अनोखे लुक में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जो काफी वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में शाकिब को बड़े सुनहरे बालों और भूरे रंग की ड्रेस के साथ देखा जा सकता है। शाकिब का नया लुक देखकर फैंस को यकीन ही नहीं हुआ और उन्होंने शाकिब को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार