जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए बुधवार (23 जून) को बांग्लादेश क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई। टीम में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की वापसी हुई है। हसन आईपीएल खेलने के चलते टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे। 

Advertisement

चोट से झूझ रहे तमीम इकबाल, तस्कीन अहमद और मुश्फिकुर रहीम को टीम में जगह मिली है। उम्मीद की जा रही है कि ये तिकड़ी जिम्बाब्वे दौरे से पहले फिट हो जाएगी।

Advertisement

7 जुलाई से शुरू वाले टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश टीम हरारे में दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके अलावा 14 जुलाई से होने वाली वनडे सीरीज से पहले भी वॉर्म अप मैच होगा। 23 जुलाई से टी-20 सीरीज की शुरूआत होगी, सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स में खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए बांग्लादेश टीम

टी-20 टीम: महमूदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, अफिफ हुसैन, सौम्य सरकार, नईम शेख, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अमीनुल इस्लाम, शाकिब अल हसन और नूरुल हसन

वनडे टीम: तमीम इकबाल (कप्तान), मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमुदुल्लाह, नूरुल हसन, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, मोसादेक हुसैन, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम और रुबेल हुसैन।

Advertisement

टेस्ट टीम: मोमिनुल हक (कप्तान), तमीम इकबाल, शादमान इस्लाम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, अबू जायद, एबादोट हुसैन, तस्कीन अहमद और शोरफुल इस्लाम।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार