India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने गुरुवार (26 फरवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में 15 गेंदों में 24 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो छक्के जड़े। भले ही सैमसन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

सैमसन ने भारत की पारी की पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रिचर्ड नगारवा की गेंद पर छक्का जड़ा। सैमसन पर भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस दो बार वर्ल्ड कप के एक मैच में पहले ओवर में छक्का जड़ने का कारनामा किय़ा है। इससे पहले उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मैच के पहले ओवर में छक्का जड़ा था।

Advertisement

उनके अलावा यूसुफ पठान, मुरली विजय, रोहित शर्मा और ईशान किशन ने एक-एक बार टी-20 वर्ल्ड कप मैच के पहले ओवर में छक्का जड़ने का कारनामा किया है।

बता दें कि सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए सुपर 8 राउंड के पहले मुकाबले में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। इस मुकाबले में उन्हें रिंकू सिंह की जगह टीम में मौका मिला और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे।

सैमसन ने अभिषेक के साथ मिलकर पहले विकेट के  लिए 3.4 ओवर में 48 रन की साझेदारी की।

टीमें:

Advertisement

जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार