ढाका, 28 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| मैच फिक्सिंग के कारण लगे पांच साल का बैन को पूरा करने के दो माह बाद मोहम्मद अशरफुल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में वापसी की राह ढूंढ ली है। 34 वर्षीय बांग्लादेशी बल्लेबाज को चटगांव विकिंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।
Advertisement
अशरफुल को अगले साल पांच जनवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के छठे सीजन के लिए प्लेयर ड्रॉफ्ट के दौरान चटगांव टीम ने शामिल किया है।
उल्लेखनीय है कि 2013 में आईसीसी की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई की जांच में अशरफुल को बीपीएल में मैच फिक्सिंग के लिए दोषी ठहराया गया और उन्होंने इस आरोप को स्वीकार कर लिया।
Advertisement
इस पर आईसीसी ने अशरफुल पर आठ साल का प्रतिबंध लगाया था। इस फैसले पर बांग्लादेश के बल्लेबाज द्वारा की गई अपील के बाद इस सजा के अंतराल को घटाकर पांच साल कर दिया गया था।