बांग्लादेश ने रविवार (16 जुलाई) को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस फ़ॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली सीरीज जीत है। कप्तान शाकिब अल हसन (15-2) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस हारकर अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला। आठवें ओवर में बारिश के खलल के कराण ओवरों की संख्या घटाकर 17 ओवर प्रति पारी कर दी गई। जिसके बाद अफगानिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए, इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने 22 रन और करीम जनत ने 20 रन बनाए।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3 विकेट, कप्तान शाकिब और मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत सधी हुई रही और लिटन दास-अफीफ होसैन ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। दास ने 36 गेंदों में 36 रन (छह छक्के),होसैन ने 20 गेंदों में 24 रन बनाए। तौहीद हृदयोय ने 19 रन, शाकिब ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया, जिसके चलते बांग्लादेश ने 5 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। 

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 2-2 विकेट लिए। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार