AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जहां मुकाबले के चौथे दिन मेहमान टीम बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट रौंदकर शानदार जीत हासिल की। ये बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर पहली टेस्ट जीत है। उन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

हसन महमूद ने गेंदबाज़ी से मचाया धमाल: डार्विन के मैदान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जो कि 53 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 198 रन बनाकर ऑलआउट हुए। उनके लिए स्टीव स्मिथ ने 109 गेंदों पर 7 चौके 1 छक्का लगाकर 71 रनों की पारी खेली।

बात करें बांग्लादेश गेंदबाज़ों की तो हसन महमूद ने मैदान पर अपनी गेंदबाज़ी से जमकर कहर बरपाया और विकेटों का पंजा खोला। उन्होंने 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उनके अलावा तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट झटके।

तंजिद हसन ने ठोका: बांग्लादेशी टीम के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज़ तंजिद हसन एक हीरो बनकर सामने आए और उन्होंने 197 गेंदों पर 8 चौके 1 छक्का लगाकर शतक बनाते हुए 101 रन ठोके। उनके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (126 गेंदों पर 84 रन) और मेहदी हसन मिराज (154 गेंदों पर 65 रन) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। तो इस तरह मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में कुल 138 ओवर खेले और 426 रन बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर 228 रनों की बढ़त हासिल की।

बताते चलें ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और उन्होंने 28 ओवर में 89 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनके अलावा मिचेल स्टार्क ने दो और पैट कमिंस-नाथन लियोन ने एक-एक विकेट लिया।

कैमरून ग्रीन का शतक और मेहदी का विकेटों का पंजा: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही और टीम ने 73 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट खो दिए। हालांकि इसके बाद कैमरून ग्रीन ने पारी संभाली और 201 गेंद खेलकर 4 चौके 1 छक्के के दम पर 104 रन बनाए। ये ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर कैमरून ग्रीन के बैट से निकला पहला टेस्ट शतक रहा। ध्यान दें कि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक तक नहीं बना सका जिस वज़ह से पूरी टीम 95.1 ओवर खेलकर 284 रनों पर सिमट गई।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से जादू बिखेरा और 33.1 ओवर में 66 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा हसन महमूद, जिन्होंने पहली पारी में 6 विकेट झटके, उन्होंने दूसरी पारी में भी 3 विकेट चकटाए। तस्कीन अहमद और तैजुल इस्मान को भी एक-एक विकेट मिला।

9 विकेट से जीता बांग्लादेश: यहां से मेहमान टीम बांग्लादेश को डार्विन टेस्ट जीतने के लिए अपनी चौथी पारी में सिर्फ 57 रन बनाए थे जिसका पीछे करते हुए तंजिद हसन (05 गेंदों पर 00 रन) तो जल्दी आउट हो गए, लेकिन शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक ने टीम की जीत सुनिश्चित की।

Also Read: LIVE Cricket Score

शादमान इस्लाम ने 42 गेंदों पर 4 चौके लगाकर नाबाद 25 रन बनाए। वहीं मोमिनुल हक ने 39 गेंदों पर 2 चौके ठोककर नाबाद 30 रनों की पारी खेली। तो ऐसे बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में 57 रनों का लक्ष्य हासिल किया और डार्विन टेस्ट पूरे 9 विकेट से जीता। एक बार फिर बता दें कि इसी के साथ उन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार