बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 3 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के आखिरी मैच को 16 रन से जीतकर इंग्लैंड को 3-0 क्लीन स्वीप कर दिया है। इससे पहले मेजबान टीम ने पहला मैच 6 विकेट से, दूसरा मैच 4 विकेट से जीत लिया था। टी20 चैंपियन इस तरह का प्रदर्शन करेंगे इसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी। इंग्लैंड फैंस उम्मीद कर रहे थे कि टीम आखिरी मैच को जीतकर अपनी इज्जत बचा लेगी लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। 

Advertisement

तीसरे मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन लिट्टन दास ने बनाये। उन्होंने 57 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा नजमुल हुसैन शान्तो ने 36 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 47 रन की पारी खेली।

Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से एक-एक विकेट आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 142 रन बना पाई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड मलान के बल्ले से निकले। उन्होंने 47 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान बटलर ने 31 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। 
बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 2  अहमद ने लिए उनके अलावा एक- एक विकेट तनवीर इस्लाम, कप्तान शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान ने लिया। मैच में 73 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले लिट्टन दास को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।
 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार