तंज़ीम हसन साकिब (Tanzim Hasan Sakib) और मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने सोमवार (17 जून)को सेंट विसेंट के अर्नोस वाले ग्राउंड पर खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में नेपाल को 21 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बांग्लादेश ग्रुप 1 का हिस्सा है, जिसमें उसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम है।

Advertisement

बांग्लादेश ने 106 रन बनाए थे और टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम स्कोर को डिफेंड करने का रिकॉर्ड भी बांग्लादेश टीम के नाम दर्ज हो गया है। बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज में तीन मैच में जीत हासिल की। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद  बांग्लादेश टीम 19.3 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। निचले क्रम के बल्लेबाजों के योगदान से बांग्लादेश टीम सैंकड़े के आंकड़े को पार कर पाई। 

नेपाल के लिए सोमपाल कामी, दिपेंद्र सिंह, संदीप लामिचाने और कप्तान रोहित पॉडेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

इसके जवाब में नेपाल की टीम 19.2 ओवर में 85 रन पर ही ढेर हो गई। कुशल मल्ला ने 27 रन और दिपेंद्र सिंह ऐरी ने 25 रन की पारी खेली, लेकिन कोई और खिलाड़ी ज्दायादा देर क्रीज पर नहीं टिका। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Advertisement

Also Read: Live Score

बांग्लादेश के लिए तंज़ीम हसन साकिब ने 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा मुस्तफिजुर ने 3 विकेट, शाकिब अल हसन ने 2 विकेट और तस्कीन अहमद ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार