ढाका, 19 जनवरी (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ट्राई सीरीज के अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 163 रनों से हरा दिया। शेर-ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। श्रीलंका की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 157 रनों पर ही सिमट गई। 

Advertisement

बांग्लादेश ने अपनी पारी की शुरुआत अच्छी की। टीम के लिए तमीम इकबाल (84), शाकिब अल-हसन (67), मुश्फिकुर रहीम (62) ने सबसे अधिक रन बनाए। 
इस पारी में शाकिब और तमीम की 99 रनों की पारी ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, अनामुल हक ने 35 रनों का अहम योगदान दिया। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए इस पारी में थिसारा परेरा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, नुवान प्रदीप ने दो विकेट हासिल किए। अकीला धनंजय और असेला गुणारत्ने को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

 

बांग्लादेश के 321 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी श्रीलंका की टीम मेजबान के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई। उसके लिए पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। 

श्रीलंका के लिए सबसे अधिक रन थिसारा परेरा (29), उपुल थारंगा (25) और दिनेश चंडीमल (28) ने बनाए। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया और टीम की पारी 32.2 ओवरों में 157 रनों पर ही सिमट गई। 

Advertisement

इस पारी में बांग्लादेश के लिए शाकिब ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं मुर्तजा और रुबल हुसैन को दो-दो विकेट हासिल हुए। नासिर हुसैन और रहमान ने एक-एक सफलता हासिल की। 

बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब को अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार