West Indies vs Bangladesh 1st T20I Match Report: महेदी हसन (Mahedi Hasan) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने सोमवार (16 दिसंबर) को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 7 रन से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जिसमें सौम्य सरकार ने 32 गेंदों में 43 रन, जाकेर अली ने 27 गेंदों में 27 रन, शमीम हुसैन ने 13 गेंदों में 27 रन और महेदी हसन ने 24 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन और ओबेड मैककॉय ने 2-2 विकेट, रोस्टन चेज और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उथरी वेस्टइंडीज की टीम 19.5 ओवर में 140 रनों पर ऑलआउट हो गई।  मेजबान टीम का शुरूआत खराब रही औऱ 61 रन के कुल स्कोर तक 7 विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान रोवमैन पॉवेल ने तूफानी बल्लेबाजी से पारी को संभाला।  पॉवेल ने 35 गेंदों में 60 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके अलावा टीम का कोई खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

बांग्लादेश के लिए हसन ने 13 रन देकर 4 विकेट लिए, हसन महमूद, तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट, तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

महेदी हसन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार