25 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। मोहम्मद सैफुद्दीन की शानदार गेंदबाजी और इमरुल कायेस और लिटन दास के शानदार अर्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश ने चटगांव में खेले गए दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

जिम्बाब्वे के 246 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने 44.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ मेजबान बांग्लादेश ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। ब्रैंडन मैकुलम ने सबसे ज्यादा 75 रन की पारी खेली, इसके अलावा सिकंदर रजा ने 49 रन और सीन विलियम्स ने 47 रन की पारी खेली। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

बांग्लादेश के लिए सैफुद्दीन ने 10 ओवरों में 45 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मशरफे मुर्तजा,मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन और महमादुल्लाह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में लिटन दास और इमरूल कायेस ने मिलकर बांग्लादेश को दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े। लिटन ने 77 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 83 रन, वहीं कायेस ने 111 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 90 रन की पारी खेली।

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 10 ओवरों में 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार