IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं साउथ अफ्रीका के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

Advertisement

एडेन मार्कराम (Aiden Markram): इस लिस्ट में हमने सबसे पहले साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्कराम का नाम रखा है। ये 31 साल का खिलाड़ी गज़ब की फॉर्म में है और अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों में लगभग 60 की औसत और 187 की स्ट्राइक रेट से 178 रन ठोक चुका है। बताते चलें कि एडेन मार्कराम गेंदबाज़ी की कला भी रखते हैं और अब तक अपने देश के लिए 73 T20I में 1858 रन और 15 विकेट ले चुके हैं।

Advertisement

मार्को यानसेन (Marco Jansen): इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के सबसे काबिल ऑलराउंडर मार्को यानसेन को जगह ना मिले ऐसा तो हो ही नहीं सका। ये 25 साल का हरफनमौला खिलाड़ी अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से मैच पलटने का दम रखता है। वो मौजूदा वर्ल्ड कप में तीन मैचों में 7 विकेट चटका चुके हैं।

याद दिला दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रैक्टिस मुकाबले में जब भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर हुई थी तब मार्को यानसेन ने सिर्फ 16 गेंदों पर 31 रन ठोक दिए थे। इसके अलावा उन्होंने 2 ओवर में 18 रन देकर भारत का 1 विकेट भी चटकाया था।

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के दिग्गजों में से एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक हैं। ये 33 साल का खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेलना खूब पसंद करता है और अब तक 15 टी20 मैचों की 14 इनिंग में 42.25 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 507 रन ठोक चुका है।

गौर करने वाली बात ये भी है कि पिछली बार जब क्विंटन डी कॉक भारत के सामने टी20 में बैटिंग करने मैदान पर आए थे तब उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही महज़ 35 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के ठोककर 65 रन बनाए थे। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में शामिल हैं।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका टीम का पूरा स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को यानसेन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार