8जुलाई(ढाका) बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज  के लिए महमुदुल्ला रियाद और अनामुल हक को वापस बुला लिया है। एक वेबसाइट के अनुसार, बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता फारूक अहमद वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यी टीम की घोषणा कर दी।

भारत के खिलाफ बीती सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों टी-20 मैचों से उंगली में चोट के कारण बाहर रहे हरफनमौला खिलाड़ी महमुदुल्ला को टीम में वापस बुला लिया गया है। वहीं अनामुल इसी साल हुए आईसीसी वर्ल्ड कप के एक पूल मैच के दौरान कंधे में लगी चोट का ऑपरेशन करवाने के बाद वापसी करने में सफल रहे हैं।

Advertisement

भारत के खिलाफ सीरीज में शामिल किए गए मोमिनुल हक और रॉनी तालुकदार को हालांकि टीम से बाहर रखा गया है, वहीं तस्कीन अहमद अब तक चोट से उबर नहीं सके हैं। 

Advertisement

तस्कीन के स्थान पर भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मैच में शामिल किए गए जुबेर हुसैन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम में बरकरार रखा गया है। बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होगी।

बांग्लादेश वनडे टीम : मशरफे बिन मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, अनामुल हक, लिटन कुमार दास, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्ला रियाद, रुबेल हुसैन, शब्बीर रहमान, नासिर हुसैन, अराफात सन्नी, जुबेर हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार