ईरान की महिला नेशनल फुटबॉल टीम की स्टार मोहद्देसे जोल्फी ने विदेशी शरण के ऑफर ठुकरा दिया है। अब वह अपने वतन वापस लौटना चाहती हैं। इससे पहले मोहद्देसे जोल्फी ने ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी, लेकिन अब अपने फैसले को बदलकर वतन वापस लौटने की इच्छा जताई है।

Advertisement

ईरान की मशहूर महिला फुटबॉलर मोहद्देसे जोल्फी ने शुरू में ऑस्ट्रेलिया में शरण के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उन्होंने अपने शरण का अनुरोध वापस ले लिया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बताया है कि शरण का अनुरोध करने वाली दो ईरानी खिलाड़ियों में से एक ने अपना मन बदल लिया है।

टोनी बर्क ने कहा, "ईरानी महिला फुटबॉल टीम की जिन दो सदस्यों को शरण दी गई थी, उनमें से एक ने अपने फैसले पर पुनर्विचार किया है। अपनी टीम के साथियों से सलाह करने के बाद, उन्होंने ईरानी दूतावास से संपर्क किया। ऑस्ट्रेलिया में, लोग अपने फैसले बदलने के लिए आजाद हैं। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।" इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स में खिलाड़ी की पहचान मोहद्देसे जोल्फी के तौर पर की गई है।

उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते एएफसी एशियन कप 2026 के उद्घाटन मैच में ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत से पहले इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया था। राष्ट्रगान के दौरान खिलाड़ी चुपचाप खड़ी रहीं। महिला खिलाड़ियों का यह कदम ईरान से जुड़ी मिलिट्री तनातनी और अंदरूनी अशांति के बाद उठाया गया था।

टोनी बर्क ने कहा, "ईरानी महिला फुटबॉल टीम की जिन दो सदस्यों को शरण दी गई थी, उनमें से एक ने अपने फैसले पर पुनर्विचार किया है। अपनी टीम के साथियों से सलाह करने के बाद, उन्होंने ईरानी दूतावास से संपर्क किया। ऑस्ट्रेलिया में, लोग अपने फैसले बदलने के लिए आजाद हैं। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।" इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स में खिलाड़ी की पहचान मोहद्देसे जोल्फी के तौर पर की गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके बाद इस टीम के कुछ खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मानवीय वीजा देकर अपने देश में रहने की इजाजत दी थी। इस वीजा के तहत ये ईरानी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में रहकर नौकरी के साथ पढ़ाई भी कर सकती थीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार