आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

Advertisement

इस बार आईपीएल का पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने टूर्नामेंट का कार्यक्रम दो चरणों में जारी करने का फैसला किया है। फिलहाल पहले चरण में 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले शुरुआती 20 दिनों के मुकाबलों का कार्यक्रम सामने आया है।

Advertisement

शुरुआती शेड्यूल में कई बड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस जैसे मुकाबले शुरुआती दिनों में ही फैंस को देखने को मिलेंगे।

फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2026 का यह सीजन भी पिछले सालों की तरह बेहद रोमांचक होगा, जहां सभी टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल:

  1. 28 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु)
  2. 29 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (मुंबई)
  3. 30 मार्च – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी)
  4. 31 मार्च – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (मुल्लनपुर)
  5. 01 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ)
  6. 02 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता)
  7. 03 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई)
  8. 04 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)
  9. 04 अप्रैल – गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद)
  10. 05 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (हैदराबाद)
  11. 05 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु)
  12. 06 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (कोलकाता)
  13. 07 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी)
  14. 08 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली)
  15. 09 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (कोलकाता)
  16. 10 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी)
  17. 11 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुल्लनपुर)
  18. 11 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)
  19. 12 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (लखनऊ)
  20. 12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई)

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार