Mehidy Hasan Miraz Injury Video: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (BAN vs AUS 2nd ODI) बीते गुरुवार, 11 जून को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था जहां एक बड़ी दुर्घटना घटी और मेजबान टीम के कैप्टन मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) बुरी तरह चोटिल हो गए। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस (Nathan Ellis) की खतरनाक बाउंसर सिर पर लगी थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना बांग्लादेश की इनिंग के 34वें ओवर में घटी। यहां ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपना चौथा गेंद पिच पर जोर से पटककर 133.4 kph की रफ्तार से बाउंसर डिलीवर किया। इस गेंद पर मेहदी चकमा खा गए और वो बॉल सीधा उनके सिर पर पहने हेलमेट से टकराई।

Advertisement

मेहदी को सिर पर जोर से बॉल लगा था, ऐसे में वो तुरंत ही असहज हो गए। मेहदी को संघर्ष करता देख बांग्लादेशी टीम की मेडिकल टीम मैदान पर उनकी मदद करने आई। यहां ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेडिकल टीम ने भी मेहदी की जांच की। ध्यान दें कि इस चोट के बावजूद मेहदी ने बाहर जाने से मना कर दिया और बल्लेबाज़ी करनी जारी रखी।

हालांकि मुकाबला खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। राहत की खबर ये है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेहदी हसन अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें अभी भी अस्पताल में रहकर ड्राक्टर्स की निगरानी में समय बिताना होगा।

बताते चलें कि दूसरे वनडे मुकाबले में मेहदी हसन मिराज ने बांग्लादेश के लिए पहले 6 ओवर (बिना कोई सफतला लिए 30 रन दिए) गेंदबाज़ी की और फिर नंबर-7 पर बैटिंग करके 22 गेंदों पर नाबाद 22 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले के नतीजे की तो मेजबान टीम ने 35 ओवर में 193 रनों का लक्ष्य हासिल करके ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट (DLS मेथड) से मात दी है। इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार