ढाका, 15 मार्च| बांग्लादेश की वनडे टीम के नवनियुक्त कप्तान तमीम इकबाल खिलाड़ियों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए 'टीम कल्चर' में बदलाव के पक्षधर हैं। पांच साल तक कप्तान रहने के बाद इस्तीफा देने वाले मशरफे मुर्तजा का स्थान लेने वाले तमीम मानते हैं कि बेहतर अनुशासन और सम्मिलित प्रयासों की बदौलत ही बांग्लादेश टीम नई ऊंचाइयों को छू सकती है।

Advertisement

बीसीबी ने तमीम को कप्तान बनने के लिए तैयार तो कर लिया है लेकिन वह दीर्घकालीन कप्तान होंगे या नहीं यह स्थिति अभी साफ नहीं हो सकी है। शाकिब अल हसन की वापसी के बाद ही इस सम्बंध में पता चल सकेगा क्योंकि शाकिब सभी फारमेट्स के लिए कप्तान के तौर पर बीसीबी की पहली पसंद रहे हैं। शाकिब अभी दो साल के प्रतिबंध झेल रहे हैं जो इस साल अक्टूबर में खत्म होगा।

Advertisement

वेबसाइट क्रिकइंफो ने तमीम के हवाले से लिखा है, "मैं सुधार के लिए छोटे-छोटे कदम उठाना चाहूंगा। जैसे हम किस तरह से अपनी ट्रेनिंग बेहतर कर सकते हैं। एक टीम के तौर पर हम और कितना बेहतर खेल सकते हैं। मैं किसी और के विकास में किस तरह मदद कर सकता हूं, इत्यादि। मैं यहीं से शुरुआत करूंगा। हमें कुल मिलाकर टीम कल्चर के विकास पर ध्यान देना होगा, जिससे कि हर खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ दे सके। मैं चाहता हूं कि मैदान के अंदर और बाहर हम पेशेवर की तरह व्यवहार करें।"

बांग्लादेश को अपना अगला वनडे मुकाबला 1 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेलना है। इसके बाद उसे आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलनी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार