आईपीएल फ्रेंचाईज़ी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मार्क वुड की जगह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को साइन नहीं कर पाएगी। लखनऊ को झटका देने और तस्कीन का आईपीएल खेलने का सपना तोड़ने के पीछे और किसी का नहीं बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का ही हाथ है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अहमद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के आगामी 15वें संस्करण में खेलने के लिए NOC देने से इनकार कर दिया है।

Advertisement

इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने कहा कि बोर्ड नहीं चाहता कि अहमद इस साल की आईपीएल लीग में भाग लें क्योंकि बांग्लादेश को आने वाले दो महीनों में काफी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना है ऐसे में उन्हें टीम के साथ रहना होगा।

Advertisement

उन्होंने तस्कीन के बारे में बोलते हुए कहा, "चूंकि हमारे पास दक्षिण अफ्रीका का दौरा और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज जैसी दो महत्वपूर्ण सीरीज हैं, इसलिए हमें लगता है कि उनके लिए आईपीएल में हिस्सा लेना सही नहीं होगा। हमने तस्कीन से बात की है और वो पूरी स्थिति को समझ गया है। उसने फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि वो आईपीएल नहीं खेल रहा है और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उपलब्ध रहेगा और बाद में घर वापस आ जाएगा।"

ज़ाहिर है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एनओसी ना देने के चलते अब लखनऊ की टीम को किसी और गेंदबाज़ के बारे में सोचना पड़ेगा। हालांकि, अगर तस्कीन के लिहाज़ से बात करें तो कहीं न कहीं आईपीएल जैसी बड़ी लीग में खेलने का उनका सपना फिलहाल सपना ही बनकर रह गया है और अब उन्हें इंतज़ार करना होगा कि कब उनकी किस्मत उन्हें आईपीएल के दरवाजे तक पहुंचाती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार