बांग्लादेश का न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां मैकलिएन पार्क मैदान में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान डकवर्थ लुइस नियम से तीन बार लक्ष्य बदला गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी कि तभी बारिश हो गई और मुकाबले को रोकना पड़ा।

Advertisement

खेल रूकने तक न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन का स्कोर बनाए थे लेकिन डकवर्थ लुइस नियम के तहत बांग्लादेश को शुरूअत में 16 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य मिला।

Advertisement

हालांकि, इसके बाद खेल को पांच मिनट के लिए रोकना पड़ा और लक्ष्य 16 ओवर में 170 किया गया। लेकिन इसे भी संशोधित कर लक्ष्य 171 कर दिया गया।

बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और उसने 16 ओवर में सात विकेट पर 142 रन बनाए और उसे 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने इएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, "मैं इससे पहले ऐसे किसी खेल का हिस्सा नहीं रहा हूं जहां बल्लेबाज को यह नहीं पता कि उसे डकवर्थ लुइस नियम के तहत किस लक्ष्य का पीछा करना है। यहां काफी बारिश हो रही थी और किसी को पांच-छह ओवर बाद भी नहीं पता था कि उन्हें कितने रन बनाने हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि लक्ष्य तय करने से पहले मैच को शुरू करना चाहिए था। जब हम मैच रेफरी से मिले तो वह कैलकूलेशन कर रहे थे। मेरा मानना है कि जब आप इंतजार कर रहे हैं तो मैच को शुरू नहीं करना चाहिए था। हार का कोई बहाना नहीं है लेकिन हमारे लिए यह निराशाजनक रहा।"

Advertisement

बांग्लादेश के कप्तान महमुद्दुलाह ने कहा, "मेरे ख्याल से काफी उलझन थी क्योंकि हमें नहीं पता था कि डकवर्थ लुइस का स्कोर क्या है और स्कोरबोर्ड पर यह लगातार बदल रहा था। पहले छह ओवर हम सही रास्ते पर थे लेकिन मैच का अंत अच्छे से नहीं कर सके।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार